निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण/नोडल अधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल के द्वारा उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर का औचक निरीक्षण किया गया

जौनपुर 24 मई, 2025 (सू0वि0)- निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण/नोडल अधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल के द्वारा उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य से एकेडमिन भवन लेक्चर हॉल के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वॉशरूम में पानी की समस्या को लेकर संबंधित फर्म को 2 दिन के अंदर इसे ठीक कराने का निर्देश दिया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ए ए जाफरी ने नोडल अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया को मेडिकल कॉलेज में विद्युत संबंधी समस्याओं से अवगत कराया जिसपर नोडल अधिकारी द्वारा समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक के0के0 पांडेय, मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *