निर्मला दीदी ने गांधी विनोबा के विचार को दुनिया में पहुंचाया: के पी सिंह

निर्मला दीदी ने गांधी विनोबा के विचार को दुनिया में पहुंचाया: के पी सिंह

शाहजहांपुर। विनोबा जी के साथ पदयात्रा में सर्वोदय जीवन की शुरुआत कर अंतिम समय तक उनके विचार को देश दुनिया में प्रसारित करने का काम किया।उन्होंने ग्रामस्वराज्य का कार्य गांव गांव घूमकर किया तो दूसरी तरफ दुनिया के हर देश में जाकर गांधी विनोबा विचार की आवाज बुलंद की। विनोबा सेवा आश्रम जैसी संस्थाओं की संरक्षक थीं।
उक्त विचार विनोबा सेवा आश्रम के अहिंसा प्रेक्षागृह में निर्मला देशपांडे की 97 वीं जयंती के आयोजन अवसर पर विनोबा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री के पी सिंह ने कहा कि गांव के विकास की आवाज दीदी ने राज्यसभा में बुलंद की । गरीबों के हक की बात वे सदैव कहती थीं। पूर्व शिक्षक श्री दिनेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि उनके दर्शन भी किए और उनके विचार भी सुनें। वे मात्रतुल्य प्रेम सभी कार्यकर्ताओं को देती थीं। वे ऐसे अनेक अभियान चलाती रहती थीं जिसमें नए नए साथी सीखने के लिए शामिल होते थे। महिला नेत्री श्रीमती फूला देवी ने कहा कि दीदी ने सदैव महिलाओ को आगे बढ़ाया। हमें भी उनकी यात्रा में शामिल होने का मौका मिला। खादी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि खादी जगत की संस्था दीदी का आशीर्वाद पाती रहती थीं।इस अवसर पर श्री ब्रह्मदेव, राजीव कुमार, कुमारी शिवांगी, ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जे पी सेवा ट्रस्ट के सचिव मुदित कुमार ने की। धन्यवाद ओमप्रकाश ने तथा सभी का स्वागत अमर सिंह ने गीत से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *