नेपाल एक्वाकल्चर सोसायटी द्वारा टी. सी. मजूपुरिया स्वर्ण पदक से विभूषित हुई डी जी कॉलेज की प्राणी शास्त्र के प्रोफेसर सुनीता आर्य

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

भारत सरकार के आपदा प्रबंधन एवं गृह मंत्रालय, ग्लोकल एनवायरमेंट सोशल एसोसिएशन एवं नेपाल एक्वाकल्चर सोसाइटी के नेतृत्व में ज़ीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी जिसका प्रमुख विषय रीसेंट एडवांस इन डिजास्टर मैनेजमेंट एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी था। इस संगोष्ठी में दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज की जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सुनीता आर्य को जंतु विज्ञान में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु नेपाल की एक्वा कल्चर सोसायटी द्वारा प्राणी शास्त्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के नाम पर प्रोफेसर डीसी मजुपूरिया स्वर्ण पदक प्रदान किया गया । यह स्वर्ण पदक चितवन विश्वविद्यालय, नेपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर डी. के. झा, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर साहित्य कुमार नाहर एवं आईआईटीटीएम के निदेशक प्रोफेसर आलोक कुमार जी के द्वारा प्रदान किया गया इस अवसर पर भारत वर्ष के 25 राज्यों सहित तीन अन्य देशों के अनेक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक शिक्षा वेद एवं शोधार्थी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *