नेशनल सवात चैंपियनशिप 2024 कोलकाता के लिए उत्तर प्रदेश टीम रवाना

नेशनल सवात चैंपियनशिप 2024 कोलकाता के लिए उत्तर प्रदेश टीम रवाना

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। कोलकाता में 27 से 29 दिसम्बर 2024 तक नेशनल सवात चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम गुरुवार की सुबह रवाना हुई टीम कोच श्री धनेश दीक्षित जी के साथ 8 खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रहे है जिसमें से 2 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से भी है। इसमें लखनऊ जिले के खिलाड़ी यश कुमार यादव, राघवेन्द्र यादव, विकास कुमार सिंह, सरवेश यादव, अंश यादव, विशाल सिंह, शैलेस कुमार, कोमल सिंह का चयन किया गया है।
सचिव के० वी० पन्त जी ने उम्मीद जताई है कि उत्तर प्रदेश की टीम सबसे अधिक पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करेगी।
उत्तर प्रदेश सवात एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज दीक्षित जी उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जी व कोषाध्यक्ष कमल जोशी जी ने खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *