नोएडा पुलिस के हाथों ऑपरेशन लंगड़ा के तहत दो बदमाश हुए घायल,तीसरे को घेराबंदी कर पकड़ा गया :-

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: आए दिनों नोएडा पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ कहीं ना कहीं होती ही रह रही है और नोएडा पुलिस के सख्त रवैये से बदमाशों की नींद उड़ी हुई है, कल रविवार देर रात को नोएडा सेक्टर 126 थाने की पुलिस टीम ने जेपी कट के पास चैकिंग के दौरान ऑटो सवार तीन बदमाशों को धर दबोचा, तीनों बदमाश ऑटो से आ रहे थे पुलिस की अचानक चेकिंग देखकर वे घबरा गए और पुलिस से बचकर भागने का प्रयास कर रहे थे पुलिस वालों ने रोकने की कोशिश की तो फायरिंग करने लगे जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली चलाई और दो बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गए और तीसरा चकमा देकर कुछ दूर भाग निकला लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे भी धर दबोचा| पुलिस ने उनके पास से एक लैपटॉप, एक मोबाइल, दो तमंचे कुछ कारतूस लगभग डेढ़ हजार रुपए बरामद किए साथ में ऑटो भी जप्त कर लिया गया | पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की तो बदमाशों ने बताया कि 14 जुलाई को लैपटॉप का बैग एक इंजीनियर से चुराया था और कुछ सामान कार का शीशा तोड़कर चोरी किए थे तीनों ऐसे ही मौका देखकर घटना को अंजाम दिया करते थे, बदमाशों के नाम से अलग-अलग जगहों पर चार मुकदमे भी दर्ज हैं पुलिस ईनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *