ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : नोएडा प्राधिकरण ने सफाई कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में यूनियन से जुड़े 6 नेताओं के खिलाफ थाना फेस-1 में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत प्राधिकरण के अवर अभियंता हरेंद्र सिंह मलिक की ओर से दी गई है।
आरोप है कि यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों को काम बंद करने और हड़ताल करने के लिए भड़काया, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। बताया गया कि 11 मार्च को कई सेक्टरों में कर्मचारियों को काम करने से भी रोका गया था।
कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने दलित प्रेरणास्थल के बाहर प्रदर्शन कर प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

