अयोध्या ब्यूरो चीफ सुरेंद्र कुमार।
नोएडा सेक्टर 116 उत्तर प्रदेश में शान से 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्वालिटी एल्डर नर्सिंग होम ने गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया, जिसकी प्रमुख अतिथि क्वालिटी एल्डर नर्सिंग होम की संस्थापिका एवं अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह वहीं पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एल्डर नर्सिंग होम के संयोजक अध्यक्ष अशोक सिंह उपस्थित रहे और गणतंत्र दिवस समारोह में शिवसेना जिला प्रमुख सचिव सतीश चंद्र चौधरी एवं मनीष सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक किया और बताया 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था इसी के साथ भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में पूरी तरह स्वतंत्र हुआ इस उपलक्ष में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन हर भारतीयों को गर्व महसूस करना चाहिए।

