ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा सेक्टर 63 अंतर्गत बुद्ध विहार कॉलोनी के 25 फुटा रोड के हनुमान मंदिर से रामनवमी के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई| जिसमें छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया| पुलिस प्रशासन के तरफ से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, आज चैत मास की नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा और भाव के साथ प्रसाद का वितरण किया, लोगों ने अपने घरों में छोटी कन्याओं के पांव पखारे और उनके अंदर माता के स्वरूप को देखते हुए आदर् सम्मान सहित भोजन काराए |

