न पा प के चुनाव को लेकर रालोद की मासिक बैठक सम्पन

जौनपुर राष्ट्रीय लोकदल जौनपुर की मासिक बैठक तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डा०सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आगामी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।साथ साथ वोटर लिस्ट में जांच कर जिसका नाम नहीं है उसे जुड़वाने और जो गलत नाम जुड़ गया है उसे कटवाने के लिए कहा गया। नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रभारी डा०एस०ए०रिजवी को मनोनीत किया गया है।जिले के समस्त वार्डों से चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारना है।
बैठक में मुख्य रूप से सुनील सिंह, प्रदीप तिवारी, महेंद्र विश्वकर्मा,विनय कुमार यादव, बांकेलाल शुक्ल , शमशेर अली,समर जीत यादव, राधे श्याम, अजीत यादव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील दुबे आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *