पंचकोसी परिक्रमा में चिकित्सको ने निःशुल्क कैंप लगाकर किया सराहनीय कार्य

 

अयोध्या(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)।प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में चिकित्सको ने अयोध्या में हमेशा की तरह होने वाले पंचकोसी परिक्रमा मेला में फ्री चिकित्सा व जलपान कैंप मोहबरा के समीप शहर के प्रतिष्ठत चिकित्सक डाक्टर अमित तिवारी के आवास पर लगाया।जिसमें पंचकोसी परिक्रमा में दूर दराज से लाखो की संख्या में आये श्रद्वालुओ ने जहाँ एक ओर इस मौके आकर अपना इलाज निःशुल्क कराया वही दूसरी ओर इस कैंप में कई श्रद्वालुओ ने जलपान भी किया।जिसमे मुख्य रुप से परिक्रमा करने आये महिला,युवा व बच्चो के साथ साथ बुजुर्गो जो कि चोटिल व दर्द से करा रहे थे उन हजारों भक्तों का निस्वार्थ भाव से चिकित्सकों के द्वारा सेवा दी गई।जहां पर इन चिकित्सकों द्वारा इस मौके पर आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं का निःशुल्क इलाज कर बहुत ही परोपकार कार्य करते दिखे।वहीं दूसरी तरफ इस कार्य से संतुष्ट होते हुये हजारों श्रद्धालुओं ने इन चिकित्सको के प्रति आभार जताते हुए इन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।मालूम हो कि हजारों वर्षो से चली आ रही अयोध्या नगरी में इस वर्ष भी पंचकोसी परिक्रमा में चारों तरफ परिक्रमार्थियों की भीड़ नजर आ रही थी।परिक्रमा मार्ग के अलावा अयोध्या के सभी प्रमुख जगहों पर भक्तजनो की भारी भीड़ दिखी।इसी के चलते जगह जगह पर मार्ग पर चाय,खाने से लेकर चिकित्सा सुबिधाओं के निःशुल्क कैम्प लगे हुए थे, लोग किसी न किसी भांति परिक्रमार्थियों की सेवा करते दिखे।इस कैंप में डाक्टर अमित तिवारी,डाक्टर मनोज,डाक्टर पवन श्रीवास्तव,डाक्टर सुजीत, राजू श्रीवास्तव, दुर्गेश,डाक्टर आलोक सहित कई चिकित्सक व अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *