अयोध्या। सतकर्ता जागरूक अभियान पंजाब नेशनल बैंक ने चलाया। सात दिवसीय(26 से 31 अक्टूबर) सतकर्ता जागरूक अभियान मंडल प्रमुख के एल बैरवा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया।यह कार्यक्रम मंडल कार्यलय पर संपन्न हुआ,जिसमे समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपना कार्य ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से करने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान मंडल प्रमुख के एल बैरवा ने सभी स्टाफ के लोगो से कहा कि हम सबको अपने सभी कार्य मेहनत व निष्ठा से करने चाहिये। बैंक में कोई भी ग्राहक आए सबसे अच्छा व्यवहार करें और बैंक के द्वारा सभी सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें जिससे समय समय से बैंक के द्वारा दी जाने वाली सुविधा का लाभ ले सके। इस दौरान उप मंडल प्रमुख अविनाश श्रीवास्तव सहित बैंक के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

