पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक व पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवक द्वारा युवा मंडल पाली को कराया योग

पाली(हरदोई) योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत पाली नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन में मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सर्वप्रथम नेहरू युवा मण्डल पदाधिकारियों द्वारा योग कार्यक्रम में सहभागिता की गई। जहाँ पर नगर के पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक प्रदीप अवस्थी द्वारा योग कराया गया। इस अवसर पर योग कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने हेतु नेहरू युवा मंडल, पाली अध्यक्ष प्रशान्त कुमार”पी.के.” को विद्यालय के संस्थापक मायाप्रकाश अवस्थी व विद्यालय प्रबंधक अनुराग अवस्थी द्वारा श्रीमद भगवत गीता की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया। योग सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे। तत्पश्चात युवा मण्डल, पाली कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक विकास कुमार के द्वारा योग कराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेविका श्यामलता, युवा मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार”पी.के.”, शिवम, सौरभ, रंजीत, पुनीत, खुशबू, दिव्या, कोमल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *