परिक्रमा में शामिल धर्मगुरु व श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

आर एल पाण्डेय
खरगूपुर गोंडा। अक्षय नवमी के मौके पर परिक्रमा की अगुवाई कर रहे धर्मगुरुओं एवं श्रद्धालुओं पर परिक्रमा मार्ग पर पुष्प वर्षा कर फल वितरित किए गए। सामाजिक संस्था अभिलाख फाउंडेशन के संरक्षक रसिक बिहारी तिवारी अधिवक्ता के अगुवाई में परिक्रमा मार्ग से गुजरते समय झाली धाम आश्रम के महंत स्वामी नरसिंह दास एवं धर्म गुरुओं के साथ ही परिक्रमा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था ने श्रद्धालुओं के बीच फलों का वितरण किया । उप सामाजिक संस्था द्वारा स्वागत एवं फल वितरण के दौरान अध्यक्ष राजीव तिवारी अतुल तिवारी अनिरुद्ध प्रसाद पांडे बृजेश तिवारी जगदीश प्रसाद मनोज कुमार आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *