परिसर के कई परीक्षाओं का परिणाम घोषित

परिसर के कई परीक्षाओं
का परिणाम घोषित

पत्रकार धनंजय विश्वकर्मा

जौनपुर ।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के टेक्निकल सेल द्वारा परिसर में चलाया गये पाठ्यक्रम के विभिन्न विभागों का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया।
टेक्निकल सेल के प्रभारी डॉक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह कहा कि कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य के निर्देश पर समय से परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बी फार्मा फर्स्ट और तृतीय सेमेस्टर, एमसीए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर‌ का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
इसी तरह बी टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रथम और पंचम सेमेस्टर। इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया गया है। इसी क्रम में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की प्रथम, तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट जी घोषित कर दिया गया है। शेष परिणाम की भी तैयारी तेजी से चल रही है उनके भी प्रणाम जल्द ही घोषित हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *