पशु तस्करों ने सेंवई नाले पर फेंके दस गोमुंड,धड़ गायब

खुटहन‌ (जौनपुर) 28 जनवरी
पटैला बाजार के पास सेंवई नाले के तट पर शनिवार को दस गोमुंड पड़ा देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे व क्षेत्राधिकारी शाहगंज चोब सिंह मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में सभी गोमुंड बोरे में भरकर वहां से हटवा दिया गया। सीओ ने घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात पशु तस्करों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया।

शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीण नाले के किनारे अपना मवेसी चरा रहे थे। तभी उनकी नज़र तट पर फेंके गए गोमुंडो पर पड़ी। वे शोर मचाने लगे तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के बगल बान्हदैत्य बाबा का प्राचीन मंदिर भी स्थित है। इसके बगल गोमुंड फेंके जाने से मामला धार्मिक रंग लेने लगा। समय रहते पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला गोमुंड वहां से हटवा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गोहत्या कहीं दूसरी जगह कर मुंडी यहां लाकर फेंका गया है। घटना को अंजाम देने वाले तस्करों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *