पश्चिम देशों पर फिर भड़के जेलेंस्की, बोले- हथियार भेजने में जितनी देर करोगे, उतने यूक्रेनी मारे जाएंगे

Russia Ukraine War 54th Day Live Updates Vladimir Putin Volodymyr Zelensky Joe Biden News In Hindi

यूक्रेन के लवीव में कई मिसाइल हमले

रूसी मिसाइलों ने पश्चिमी यूक्रेन के लवीव शहर काे अपना निशाना बनाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लवीव में कई जगहों पर धमाकों की आवास सुनाई दी है। कम से कम पांच तेज धमाके हुए हैं।

खेरसन में झूठा सैन्य अभियान चलाने की तैयारी में रूस- यूक्रेन

यूक्रेन के ओडेसा सैन्य प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि, खेरसन में रूस झूठा सैन्य अभियान चलाने की तैयारी कर चुका है। रूसी सैनिक खेरसन में गोलीबारी करेंगे और वे इसके लिए यू्क्रेनी सेना को कसूरवार ठहराएंगे।

यूक्रेन से पोलैंड पहुंचे 22 हजार शरणार्थी

रूसी हमले के बाद से यूक्रेनी नागरिक लगातार देश छोड़कर दूसरे देश जा रहे हैं। पोलिश बॉर्डर सर्विस के मुताबिक, इस शनिवार करीब 22 हजार यूक्रेनी शरणार्थियों ने पोलैंड में शरण ली।

तीन और देशों ने रूसी जहाजों को किया प्रतिबंधित

बेल्जियम, एस्टोनिया, बुल्गारिया ने भी अब अपने बंदरगाहों पर रूसी जहाजों को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले कई यूरोपीय देश ऐसा कर भी चुके हैं। तीनों देशों की ओर से कहा गया है कि, रूसी झंडे वाले जहाजों को बंदरगाहों पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।

150 बच्चों को जबरन उठा ले गए रूसी सैनिक

क्रीमियन ह्यूमन राइट्स ग्रुप की ओर से दावा किया गया है कि, रूसी सैनिकों ने मैरियूपोल से लगभग 150 बच्चों को जबरन उठाया है। उन्होंने कहा कि, बच्चों से अस्पतालों से ले जाया गया है। जबकि, वे अनाथ नहीं थे। रूसी सैनिक बच्चों को किसी अज्ञात जगह पर ले गए हैं।

पश्चिम देशों पर फिर भड़के जेलेंस्की, बोले- हथियार भेजने में जितनी देर करोगे, उतने यूक्रेनी मारे जाएंगे

यूक्रेन को हथियार भेजने में देरी कर रहे पश्चिम देशों पर राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की फिर भड़के हैं। उन्होंने कहा है कि, हथियार भेजने में जितनी देरी होगी, उतनी ज्यादा यूक्रेनियों की मौत होगी। उन्होंने पश्चिम देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि, इस लड़ाई का भविष्य आप के निर्णय पर निर्भर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *