ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। कुम्हरावॉ इण्टर कॉलेज ,कुम्हरावॉ, में पांच दिवसीय स्काउट- गाइड प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का प्रशिक्षित प्रशिक्षकों विजय शर्मा ,सरस्वती द्वारा प्रारम्भ किया गया । प्रशिक्षण के पूर्व विद्या की देवी सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा द्वीप प्रज्वलित कर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। माल्यार्पण कर प्रशिक्षकों का स्वागत किया गया, कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर जय प्रकाश तथा गाइड कैप्टन अजिता मिश्रा के द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक व मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ0दिनेश कुमार ने प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु विद्यालय परिवार को बधाई दी।

