पानी टंकी लगवाने की जनता ने लगाई गुहार पानी की किल्लत से जूझ रही जनता

 

अजय सिंह ब्यूरो चीफ सीतापुर

परसेंडी सीतापुर ग्राम पंचायत मदनापुर के लोगों के द्वारा एक प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर को भेजकर मांग की गई है कि उनके ग्राम पंचायत में लगे हुए इंडिया मार्का हैंड पंप अधिकांश वर्षों से खराब पड़े हैं जो गंदा दूषित पानी उगल रहे हैं बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है हैंडपंप ठीक नहीं कराए जा रहे हैं पानी का वाटर लेवल भी काफी कम होने के कारण घरेलू हैंडपंप भी पूरी तरह से फेल हो चुके हैं पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना ग्राम वासियों को करना पड़ रहा है इसलिए ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से मांग की है कि उनकी ग्राम पंचायत मदनापुर में एक पानी की टंकी लगवा दी जाए जिससे संपूर्ण ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति की बहाली हो जाए और लोगों को स्वच्छ पर्याप्त पानी प्राप्त हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *