पारदर्शीपूर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत निष्पक्ष पदस्थापना/स्थानांतरण राज्य सरकार की प्राथमिकता में है

पारदर्शीपूर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत निष्पक्ष पदस्थापना/स्थानांतरण राज्य सरकार की प्राथमिकता में है

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पारदर्शीपूर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत निष्पक्ष पदस्थापना/स्थानांतरण राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। सभी अभियंता अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए किसानों को खुशहाल बनाने के लिए तत्पर रहें, यदि किसान खुशहाल होंगे तो देश एवं प्रदेश की तरक्की होगी।

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने यह बातें आज यहां सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में सिविल संवर्ग के 06 मुख्य अभियंता (स्तर-1), 23 मुख्य अभियंता (स्तर-2) और 52 अधीक्षण अभियंताओं के एैच्छिक विकल्प चयन के आधार पर पदस्थापना/स्थानांतरण के अवसर पर अभियन्ताओं से संवाद में कही। उन्होंने कहा कि आप सभी कड़ी मेहनत, पूर्ण निष्ठा एवं लगन से काम करते हुए कृषकों को समय से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएं, जिससे किसानों की आय बढ़ाई जा सके।
इस अवसर पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, प्रमुख सचिव अनिल गर्ग, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रमुख अभियंता (परियोजना) अखिलेश कुमार, प्रमुख अभियन्ता यांत्रिक ओम प्रकाश पाठक तथा सम्बंधित मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *