पारा पुलिस ने मोबाइल लूट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर के निर्देशन मे, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी गोपाल कृष्ण चौधरी के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी पुणेन्दु सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार के नेतृत्व में जनता के लोगो तथा पुलिस द्वारा एक नफर लुटेरा हर्ष गुप्ता उर्फ बऊवा S/O श्री कृष्ण नि0 हसनगंज थाना हसनगंज जनपद उनाव हाल पता ग्रा० बादल खेड़ा PS पारा उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद लावा फोन कीपैड रंग काला IMEI NO. 1- 911553801723905, iMEINO-2 911553802563904 बरामद हुआ। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 406/21 धारा 392/411 भादवि पंजीकृत किया गया । इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *