पाली पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 11युवकों एवं 3 महिलाओं का किया चालान

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-हरदोई मंगलवार को पुलिस ने आपस में झगड़ रहे दो पक्षों के 14 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में कार्यवाही की है। जिनमें 11 युवक व 3 महिलाएँ शामिल हैं।पुलिस के अनुसार हिरासत में लिये गये सभी लोग कस्बा पाली के रहने वाले रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में गाली गलौज कर रहे थे। जिसके बाद दोनों पक्ष मारपीट करने पर उतारू हो गये। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही की। शांति व्यवस्था भंग की आशंका में जिन 14 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें 11 पुरूष व 3 महिलाएँ शामिल हैं। पुलिस ने सभी लोगों का धारा 151 सीआरपीसी के तहत चालान कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *