पास नक्शा के अलावा किए गए निर्माण कार्य को बुलडोजर द्वारा तत्काल ध्वस्त कराने का अपर आयुक्त ने दिया आदेश

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रकाश श्रीवास्तव लखनऊ महानगर अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश निवासी 13/ 250 इंदिरानगर लखनऊ ने बताया कि आवास विकास परिषद के अपर आयुक्त को शिकायती पत्र दिया है जिसमें निवेदन किया है कि मेरे घर के सामने मकान नंबर 13/252 का निर्माण कार्य पिछले चार-पांच महीनों से हो रहा था। इनके द्वारा मकान आनंद शंकर सिंह मालिक द्वारा ठेकेदार के माध्यम से 3 मंजिला मकान का निर्माण कराने के बाद चौथे मंजिल का निर्माण करना शुरू किया। चौथे मंजिल का निर्माण हो जाने के बाद मेरे घर में सूरज की रोशनी और हवा का आवागमन रुक जाने की संभावना को देखते हुए मैंने आवास विकास के इंदिरा नगर क्षेत्र के एक्सईएन उदय वीर सिंह और जेई अनूप जायसवाल से संपर्क किया। उन लोगों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जांच करके काम रुकवाया जाएगा। परंतु कई दिन बीतने के बाद भी कोई जांच-पड़ताल ना होने कारण तथा कल सुबह से चौथी मंजिल का हो रहे निर्माण कार्य की फोटो और वीडियो लगातार उदयवीर सिंह और अनूप जायसवाल को उनके व्हाट्सएप नंबर पर मेरे द्वारा प्रेषित किया जाता रहा फिर भी ठेकेदार से मिलीभगत कर काम को नहीं रुकवाया गया।कई दिन बीतने के बाद भी कोई जांच-पड़ताल ना होने कारण और हो रहे निर्माण कार्य को न रोके जाने के बाद बाध्य होकर कल अपर आयुक्त आवास विकास से मुलाकात कर लिखित शिकायत दिया गया । अपर आयुक्त ने उदयवीर सिंह को निर्देश दिया कि बुलडोजर द्वारा पास नक्शा के अलावा किए गए निर्माण कार्य को तत्काल ध्वस्त कराने तथा चीफ इंजीनियर आवास विकास से स्वयं मौके पर जाकर जांच कराने की आदेश दिया गया। तब कहीं जाकर शाम 4:00 बजे चौथी मंजिल का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा रोका गया। यहां यह भी अवगत कराना आवश्यक है कि निर्माण कार्य के लिए केवल ग्राउंड फ्लोर का नक्शा आवास विकास से पास कराया गया है। आपके सम्मानित समाचार पत्रों चैनल के माध्यम से निवेदन करना चाहता हूं कि इस मामले को अपने समाचार पत्र एवं चैनल के माध्यम से शासन के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का कष्ट करें। मकान नंबर 13 / 252 इंदिरा नगर को तत्काल सील करते हुए अवैध निर्माण कार्य गिराए जाने में तेजी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *