
पीएम मोदी व देउबा के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। इस वार्ता में दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल भी भाग ले रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
छह समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के बीच द्विपक्षीय वार्ता सम्पन्न हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस दौरान दोनों नेताओं ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

