पीएम मोदी के आगमन के पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया

*पीएम मोदी के आगमन के पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया*

अयोध्या (ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का आज प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद अयोध्या में आगमन हुआ। मुख्यमंत्री जी का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका आगमन रामकथा पार्क हेलीपैड पर हुआ जहां पर उनका स्वागत कृषि मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एस0बी0 सिरडरकर, मण्डलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। मुख्यमंत्री रामकथा पार्क हेलीपैड से निकलकर हनुमानगढ़ी पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात उनका आगमन श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में हुआ जहां उनका स्वागत श्री राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, महासचिव चम्पत राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जी ने प्रभु श्री राम लला का दर्शन पूजन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। दर्शन पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री जी ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के रहने, खाने एवं मंदिर तक सुगम आवागमन तथा कार्यक्रम के दौरान बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सम्बंधी तैयारियों की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर के अंदर कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राम जन्मभूमि के बाद मुख्यमंत्री जी साकेत महाविद्यालय में बन रहे हेलीपैड स्थल का तथा महर्षि वाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। इसके बाद मुख्यमंत्री जी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुये। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य डा0 अनिल मिश्रा, गोपाल जी, निदेशक सूचना विशाल सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक् कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *