पीजीआई पुलिस ने दो शातिर चोर चोरी के सामान सहित किए गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय  लखनऊ। पुलिस कमिश्नर एस0बी0 शिरडकर, डीसीपी ईस्ट ह्रदेश कुमार,  व  सै0 अली अब्बास अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एवं अभिनव, सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण में राणा राजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना- पीजीआई के नेतृत्व में  उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह मय हमराह उपनिरीक्षक राजीव चौहान कांस्टेबल विजय नरेश महिला कांस्टेबल सपना के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर होकर क्षेत्र गस्त कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि कुछ दिन पहले जो पीजीआई के अंदर पीजी हास्टल मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी उससे सम्बन्धित दो व्यक्ति एस. बी. आई. बैंक मोड पर रोड के किनारे चोरी का माल लिये हुये खडे है इस सूचना पर विश्वास करके हम पुलिस वाले बिना किसी देरी के एस.बी.आई. बैंक मोढ़ पर पहुचकर मुखबिर द्वारा बताये गये दोनो व्यक्तियों को एक बारगी दबिश देकर पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम रामविलास कश्यप पुत्र सीताराम (नि० प्रीतीनगर थाना मडियाव जनपद लखनऊ हालपता ओल्ड पीजी हास्टल डाक्टर मेस पीजीआई संस्थान थाना पीजीआई लखनऊ उम्र 45 वर्ष तथा दूसरे ने अपना नाम- लकी कश्यप पुत्र रामविलास उम्र 19 वर्ष नि0 प्रीती नगर थाना मडियाव जनपद लखनऊ हाल पता ओल्ड पीजी हास्टल डाक्टर मेस थाना पीजीआई लखनऊ बताया जिनको गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *