पीजीआई पुलिस ने दो शातिर चोर किए गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। थाना पीजीआई पुलिस रोकथाम जुर्म जरायम, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में शनि मंदिर चौराहे पर मामूर थे तभी पूर्व से मामूरशुदा मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि साहब एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी लेकर चिरैयाबाग अण्डर पास की तरफ से इसी तरफ आ रहें है जिससे पकड़कर पूछताछ की जाये तो घटनाओ का खुलासा हो सकता है । मुखबिर ने एक सफेद स्कूटी को आते देख इशारा करके बताया कि साहब जो सामने स्कूटी आ रही है। वह स्कूटी पर आता हुआ संदिग्ध लग रहा है, मुखबिर इशारा करके चला गया हम पुलिस ने सिखलाये गये तरीके के अनुसार बिना भागने का मौका दिये घेरकर पकड लिया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो उस व्यक्ति ने अपना नामा. राहुल मिश्रा पुत्र राजू मिश्रा निवासी बजरिया थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज उम्र 24 वर्ष हाल पता किराये का मकान बाबा हजारा बाग, बीच वाले काम्पलेक्स में टी०वी०, अस्पताल के पास, ठाकुरगंज, लखनऊ व 2. फहीम पुत्र आमीन निवासी बड़ी बकरिया अवध स्कूल खदरा थाना मदेयगंज उम्र 26 वर्ष बताया जामा तलाशी के पहने पैंट की बायी जेब से 150 रुपये बरामद हुये तथा दाई जेब से दो अदद मोबाइल फोन बरामद हुये पकड़े गये दोनो व्यक्तियो से कड़ाई से पूछताछ करने बता कि साहब यह जो सफेद रंग की स्कूटी है इसके हम दोनो लोगो ने कुछ दिन पहले इन्दिरा नगर से चोरी किया था व जो काले रंग की स्कूटी है इसको हम लोगो ने अभी दो तीन दिन पहले तेलीबाग से चोरी किया था तथा मोबाइल फोन कल्ली पश्चिम की तरफ भंडारा में प्रसाद ले रहे लोगो की जेब से चोरी किया था, बरामद स्कूटियों में जो सफेद रंग की स्कूटी है उसमें नंबर प्लेट नही व काले रंग की स्कूटी का नंबर यूपी 32 एफसी 1443 है जो दिनांक 20.06.2024 तेलीबाग सब्जी मडी से चोरी हुयी थी जिसके संबन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 418/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत है जिसकी विवेचना मुझ उ0नि0 द्वारा की जा रही है। बरामद 02 अदद एन्ड्राइड मोबाईल जो निम्नवत है 1. सैंमसंग कम्पनी का पर्पल रंग का जिसका पासवर्ड खोल कर चेक करने पर मोबाईल का IMEI.35813664537510601. 35964871537510401, 2. सैमसंग कम्पनी का काले रंग का जिसमे लाक लगा है पासवर्ड पूछने पर बताया कि नही पता है जिसमे पीछे लगे स्टीकर में मोबाईल का IMEI 354076822286649,356186692286641 है। बरामद सफेद रंग की स्कूटी मे रजि० नं0 नही है जिसके चेसिस नं0 MD626EG44H1K14405 व इंजन नं0 EG4KH1678697 है जिसको चालानी एप चेक करने पर रजि०नं० यूपी 25 सीए 9899 है तथा दूसरी काले रंग की स्कूटी का रजि०नं० यूपी 32 एफसी 1443 तथा चेसिस नं0 ME4JF501KD7448057 व इंजन नं0 JF50E70448025 है। बरामदगी के आधार पर जूर्म धारा से अवगत कराते हुए
गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
चोरी के माल बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं-432/24 धारा-41/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 1. राहुल मिश्रा पुत्र राजू मिश्रा निवासी बजरिया थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज उम्र 24 वर्ष हाल पता किराये का मकान बाबा हजारा बाग, बीच वाले काम्पलेक्स में टी०वी०, अस्पताल के पास, ठाकुरगंज, लखनऊ व 2. फहीम पुत्र आमीन निवासी बड़ी बकरिया अवध स्कूल खदरा थाना मदेयगंज उम्र 26 के कब्जे से बरामद चोरी 02 अदद स्कूटी यूपी 32 एफसी 1443 व यूपी 25 सीए 9899 व दो अदद सैमसंग मोबाइल हुआ पुलिस टीम द्वारा बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

