पीजीआई पुलिस ने 02 नफर वांछित अभियुक्त किए गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस बी शिरडकर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ,
प्रबल प्रताप सिह पुलिस उपायुक्त पूर्वी व अमित कुमावत अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एवं श्री पंकज कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण में ब्रजेश चन्द्र तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना- पीजीआई के नेतृत्व में उ0नि0 विकास कुमार तिवारी मय हमराह म0उ0नि0 श्वेता सिंह व हे0का0 रामू यादव का० प्रशान्त राठी व सौरव राठी व का0 7040 सन्दीप कुमार व म0का0 558 ज्योति के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, अपराध व अपराधियों की तलाश हेतु मु0अ0स0-255/2024 धारा-392 भादवि से सम्बन्धित अज्ञात अभियुक्त की तलाश व सुरागरसी पतारसी में थाना क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक संदिग्ध स्कूटी मे दो लड़के वृन्दावन क्षेत्र में दिखे है जो वृन्दावन नहर से उत्तरठिया की तरफ आ रहे है इस सूचना पर हम पुलिस वालो द्वारा उतरठिया के पास सतर्कता पूर्वक बैरियर लगाकर चेकिंग की जाने लगी तभी दो लड़के एक स्कूटी से आते दिखायी दिये जिसको मुखबिर खास बताये अनुसार एक बारगी दबिश देकर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम अस्मिन कुमार पुत्र स्व० राजेन्द्र कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी निलमथा थाना कैन्ट लखनऊ व दूसरे ने अपना नाम आयुष सिंह पुत्र माहपाल सिह उम्र 20 वर्ष निवासी के0के0सी0 कारखाना पंडित दीनदयाल पार्क के पास छत्ता का पुल थाना हुसैनगंज लखनऊ बताया। जिसको उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि मुकदमा वादिनी मोनी सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित
तहरीर दी गयी कि मै पीजीआई अस्पताल अपने भाई को देखने जा रही थी कि पंजाब नेशनल बैंक उतरठिया के पास दो स्कूटी सवार अज्ञात लड़को द्वारा मेरे गले की चैन छीन कर भाग गये, की लिखित तहरीर पर मु0अ0स0-255/2024 धारा-392/411 भादवि पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर खास की सूचना पर उक्त लूट करने वाले अभियुक्तगण अस्मिन कुमार पुत्र स्व० राजेन्द्र कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी निलमथा थाना कैन्ट लखनऊ व दूसरे ने अपना नाम आयुष सिंह पुत्र स्व० महा पाल सिह उम्र 20 वर्ष निवासी के0के0सी0 कारखाना पंडित दीनदयाल पार्क के पास छत्ता का पुल थाना हुसैनगंज को लूटी गयी चैन के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

