पीस कमेटी की बैठक में आपसी भाईचारा सौहार्द की अपील

पीस कमेटी की बैठक में आपसी भाईचारा सौहार्द की अपील
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:बीकापुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी गणेश चतुर्थी एवं बारावफात के त्योहार को लेकर फीडबैक लिया गया। वरावफात के दिन मस्जिदों में नमाज, जुलूस का रूट चार्ट समय के संबंध में जानकारी की गई। बैठक में सीओ पियूष पाल ने दोनों त्यौहार के दौरान आपसी सौहार्द बनाये रखने व त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपील की गई। और जरूरी दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। बताया कि कभी-कभी छोटी-छोटी बात बड़ी घटना का कारण बन जाती है। जिससे सचेत रहने की जरूरत है। कोई भी जानकारी अथवा समस्या होने पर स्थानीय पुलिस को तत्काल अवगत कराना चाहिए। जिससे समय रहते हुए समस्या का समाधान हो सके। इस मौके पर इंस्पेक्टर लालचंद सरोज, निरीक्षक गौरीशंकर पाल, मोतीगंज पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार, प्रधान अहमद रजा, मोहम्मद नफीस, बीकापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, शमशेर खान चीना, आवाद अहमद खा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *