विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मछलीशहर—-पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने गुरुवार देर साँय कोतवाली व पवारा थाने में पहुंचकर निरीक्षण किया। सब कुछ ठीक पाने के बाद विधानसभा के चुनाव को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया और लंबित विवेचना जल्द निस्तारित करने को कहा।
कोतवाली पहुंचते ही सबसे पहले परिसर ,मेस, हवालात व अन्य स्थानों की सफाई व्यवस्था देखी। उसके बाद मालखाने में रखे शस्त्रो का बारीकी से अवलोकन किया। अवलोकन के बाद उन्होंने उपनिरीक्षको से रायफल ट्रायल भी करवाया।उन्होंने कोतवाली में तैनात दारोगा, महिला कांस्टेबल व हम राही पुलिस कर्मियों से गन का ट्रायल करवाया। जिसे सभी ने किया।फिर कोतवाली में बनरहे भवनों के नवनिर्माण की जानकारी ली। उसके बाद विधानसभा चुनाव में भीड़ को काबू में करने के तरीके की सभी पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। इसके बाद वह कार्यालय में रखे दस्तावेजों के रख-रखाव को देखा। प्रभारी निरीक्षक से लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली तथा लंबित विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में बनाई गई महिलाहेल्प डेस्क की स्थिति देखी। उन्होंने महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों को प्रथम वरीयता देने की नसीहत भी दी। उसके बाद मालखाने में रखे सीज सामानों के साथ मुकदमें की पैरवी की स्थिति ली।विधानसभा चुनाव व त्योहारों को देखते प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय से समय समय पर क्षेत्र के लोगों के साथ मीटिंग करने व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश भी दिया।इसके बाद वे पवारा थाने का भी निरीक्षण करने पहुचे जहाँ उक्त चीजो के बाबत हिदायत दी है।

