पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाशों को लगी गोली, एक सिपाही जख्मी

 

 
जौनपुर। जलालपुर पुलिस व स्वाट टीम के साथ मंगलवार रात हुयी मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, इस वारदात में एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 2 देशी तमन्चा 315 बोर, 2 जिन्दा, 2 खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस व स्कूटी बरामद किया है।इस मामले में बुधवार को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि
मंगलवार रात्रि में जलालपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा सुरहुरपुर मे संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि समय लगभग 3 बजे एक दो पहिया वाहन आते हुए दिखाई दी ,जिसे रोकने का इशारा किया गया तो पहले गाड़ी को धीमे किये फिर अचानक तेज कर भागने लगे शक होने पर पुलिस बल द्वारा पिछा किया गया तो तुरन्त पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर सुरहुरपुर से नहोरा के बीच में पुल के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी।

       

पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में दो अभियुक्त सौरभ गुप्ता  व रंजीत गौतम घायल हो गए। मुठभेड़ में आरक्षी विकास सिंह गोली लगने से घायल हो गये। घायल दोनों अभियुक्तों व विकास सिंह को तत्काल इलाज हेत अस्पताल लाया गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस 315 बोर व एक मिस कारतूस 315 बोर व एक स्कूटी बिना नम्बर की बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में थाना पर विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सौरभ गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता नि0 सेहमलपुर थाना- जलालपुर व रंजीत गौतम पुत्र राजधारी गौतम नि0 बडारी, धनियामऊ थाना- बक्शा जौनपुर शामिल है। इनके ऊपर विभिन्न थानों में विभिन्न अपराधों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *