गैर प्रान्त से आये 04 अपराधी, पुलिस कार्यवाही में गोली लगने से घायल
आज दिनांक 29/04/2022

मोहद्दीपुर चौराहे पर थाना कैण्ट के प्रभारी निरीक्षक मय हमराह के रात्रि भ्रमण शील थे कि 02 मोटर साइकिल पर 04 व्यकि सवार तेजी से आ रहे थे संदिग्ध प्रतित होने पर उन्हे रोकने का प्रयास किया गया जिस पर वे रुके नही और असलहे से पुलिस बल पर फायर करते हुए भागने लगे। प्रभारी निरीक्षक कैण्ट मय हमराह द्वारा स्वाट, एसओजी व आस पास के थानों को सूचित करते हुए उनका पीछा किया गया, आत्मरक्षार्थ पुलिस बल की जवाबी कार्यवाही में चारों अभियुक्त घायल हो गये। जिनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिनकी स्थिति सामान्य है । प्रारम्भिक जांच मे पता चला है कि अभियुक्त पूर्व मे देवरिया जिले से जेल जा चुके हैं व बिहार के कटिहार क्षेत्र से गोरखपुर व पूर्वांचल के विभिन्न जिलों मे आकर लूट व टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देते है व तुरंत बिहार लौट जाते है जनपद गोरखपुर की चार घटनाये इनके द्वारा की गई है। ये बहुत बड़ा गैंग है, हाल ही मे इसी गैंग ने कौडीराम और कैम्पियरगंज मे टप्पेबाजी और बड़हलगंज व खलीलाबाद में लाखों की लूट की थी, और भी जानकारी की जा रही हेै।
घायल पुलिसकर्मी-
प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के बुलेट प्रुफ जैकेट पर गोली लगी एवं प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के सरकारी वाहन के सामने शीशे पर गोली लगना व 03 आरक्षी घायल
घटनास्थल व घटना का दिनांक – छावनी रेलवे स्टेशन मार्ग थाना कैण्ट दिनांक 29.04.2022

