पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र व उपकरणों के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-(हरदोई) असमाजिक तत्वों द्वारा अवैध शस्त्रों के निर्माण/प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के कुशल निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह व सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को दोपहर बाद पाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रमापुर पुलिया भानू प्रताप सिंह के ट्यूबेल के पास आबादी के जंगल में बने गड्ढों में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है,पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अर्ध निर्मित,और निर्मित असलहा के साथ असलहा बनाने के उपकरण को बरामद किया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पकड़े गये अपराधी हरिसेवक (42) पुत्र हीरालाल लौहार निवासी ग्राम रमापुर के पास से 01 अदद तमंचा 12 बोर (चालू हालत),02 अदद तमंचे 12 बोर (मरम्मत हालत),01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर,02 अदद खोका कारतूस 12 बोर,02 अदद तमंचा 315 बोर (चालू हालत),01 अदद तमंचा 315 बोर (अर्धनिर्मित),01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर,02 अदद खोका कारतूस 315 बोर, भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस हिरासत में आये अभियुक्त के विरुद्ध थाना पाली पर अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीपति मौर्या,कांस्टेबल बिजेंद्र कुमार, कांस्टेबल मोहित वन,कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल जयपाल सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *