पुलिस पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि!

प्रतिनिधि सिकरारा!

जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी जहाँ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल के पिता पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक एंव पुलिस पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष बिरजू सिंह के देहावसान पर उनको श्रद्धांजलि दी गयी।
सनद रहे कि बिरजू सिंह का देहांत हृदयगति रुकने से चौबीस अप्रैल को जगदीशपुर ग्राम स्थित उनके निजी आवास पर हो गयी। 1996 में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के पश्चात बिरजू सिंह निरंतर समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहे। 70 और 80 के दशक में कई दुर्दांत डकैतों का एनकाउंटर इन्होंने अपने नेतृत्व में किया जिसके लिए सरकार व विभाग द्वारा उनको उत्कृष्ट सेवा से पुरस्कृत किया गया था।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बिरजू सिंह अचानक हम सभी के बीच से जाना हम सभी के लिए बेहद ही दुःखद है। हम सभी उनके द्वारा दिखाए गए कर्तव्यनिष्ठता व सेवाभावना के मार्ग का अनुसरण कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
इस अवसर पर जिला मंत्री सतीश पाठक, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, संगठन मंत्री अश्विनी कुमार सिंह, डॉ अनुज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सिकरारा मृत्युंजय सिंह, राजीव सिंह लोहिया सहित दूसरे अन्य शिक्षक पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *