जौनपुर ,पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना सरपतहा जौनपुर में अभियुक्त द्वारा पराली जलाने का अपराध कारित करने के सम्बन्ध में जनपदीय पुलिस/मानीटरिंग सेल, जौनपुर की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से दोषसिद्ध करते हुए अभियुक्त को आरोपित धारा-188/278/290/291 भा0द0वि0 के अन्तर्गत दोषसिद्ध करते हुए न्यायालय उठने तक के दण्ड से व मु0- 200/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*
अभियुक्त द्वारा पराली जलाने के सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना सरपतहा में मु0अ0सं0-359/2019, धारा-188/278/290/291 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ। विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। श्रीमान् पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन”अभियान के अन्तर्गत डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस/मानीटरिंग सेल, जौनपुर द्वारा उक्त मुकदमें में प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही की गयी, जिसके परिणामस्वरुप दिनाकं 10.05.2024 को मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय, जौनपुर द्वारा अभियुक्ता अफसाना पत्नीनजर अली नि0- जमदरा थाना सिकरारा, जौनपुर द्वारा जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर न्यायालय उठने तक के दण्ड से व मु0- 200/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

