पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर यातायात/कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में दिये गये दिशा निर्देश
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस आयुक्त, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद उ०प्र० को दिनॉकः 08.03.2024 को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रभावी सुरक्षा / यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर निम्नांकित निर्देश दिये गयेः-
• समस्त थाना क्षेत्रों में महाशिवरात्रि कार्यक्रम के आयोजकों, शान्ति समितियों, शिविर प्रबन्धकों आदि के साथ जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूर्व से गोष्ठी कर ली जाये।
• जलाभिषेक हेतु प्रस्तावित धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समुचित पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाय तथा आवश्यकतानुसार एण्टी सेबोटॉज चेकिंग करायी जाय। क्यू०आर०टी० टीमों को स्ट्रेटेजिक प्वाइंट पर तैयारी हालत में रखा जाये।
• महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कॉवड़ यात्रियों के आवागमन के मार्गो, संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाये तथा सुरक्षा / यातायात व्यवस्था हेतु प्रर्याप्त पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाये तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर राहत हेतु त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
• जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों, बीट कर्मियों तथा पीआरवी कर्मियों को कॉवड़ यात्रियों की सुरक्षा तथा सकुशल यात्रा हेतु पूर्व से ब्रीफ कर दिया जाये। विशेष रूप से रात्रि में किसी भी कॉवड़ यात्रियों के साथ कोई मार्ग दुर्घटना न हो, इस हेतु विशेष पुलिस प्रबन्ध किये जाये।
• महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कॉवड़ मार्गों पर उचित दूरी पर पुलिस पिकेट/गस्त, फुट पेट्रोलिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा यूपी 112 के वाहनों को भी आवश्यकतानुसार व्यवस्थापन करा लिया जाये।
• वैकल्पिक मार्गों का चिन्हीकरण करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था समय से पूर्ण कराते हुए तद्नुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
• त्यौहार रजिस्टरों को अद्यावधिक करते हुए पूर्व वर्षों की प्रविष्टियों का अवलोकन कर लिया जाये तथा घटनायें होने की सम्भावना वाले स्थानों को चिन्हित कर
जनपद के क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा ऐसे समस्त स्थानों का भ्रमण करते
हुए सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
• पीए सिस्टम की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाये तथा कांवड़ के मार्गों व धार्मिक स्थलों के आस-पास पोस्टर पार्टी को सकिय रखा जाये।• स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों/कर्मचारियों को सामयिक सूचना के प्रति और अधिक सतर्क कर दिया जाये तथा प्रत्येक छोटी सी छोटी घटना को गम्भीरता से लेते हुये तत्परतापूर्वक यथोचित विधिक कार्यवाही की जाये।
• सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों की मानिटरिंग की जाये तथा सतर्क दृष्टि रखी जाये। भ्रामक /आपत्तिजनक पोस्टो एवं अफवाहों का तत्काल संज्ञान लेते हुये वैधानिक कार्यवाही की जाये तथा अफवाहों का खण्डन किया जाये।
उक्त दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

