पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा “लैटिन अमेरिकन पुलिस एण्ड फायर गेम्स-2023” प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा “लैटिन अमेरिकन पुलिस एण्ड फायर गेम्स-2023” प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। विजय कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा खेल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले उ0प्र0 पुलिस के मुख्य आरक्षी गगन पासवान व महिला मुख्य आरक्षी प्रियंका आरोड़ा को पुलिस मुख्यालय में पुरस्कृत किया गया।

अमेरिका के मैक्सिको शहर में आयोजित “लैटिन अमेरिकन पुलिस एण्ड फायर गेम्स-2023” प्रतियोगिता में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त मुख्य आरक्षी गगन पासवान व महिला मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोड़ा द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रतियोगिता में मुख्य आरक्षी गगन पासवान द्वारा बैडमिन्टन (मिक्स डबल) में गोल्ड मैडल, टेबिल टेनिस (मिक्स डबल) में सिल्वर व स्वीमिंग में ब्रोंज मैडल प्राप्त किया गया तथा महिला मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोड़ा द्वारा टेबिल टेनिस (सिंगल) में गोल्ड, टेबिल टेनिस (मिक्स डबल) में सिल्वर मैडल एवं बैडमिंटन (मिक्स डबल) में गोल्ड मैडल प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस व देश का मान बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *