पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा मासिक स्मृति-पत्र ‘धृति’ का किया गया विमोचन

पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा मासिक स्मृति-पत्र ‘धृति’ का किया गया विमोचन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा जारी की जाने वाली मासिक स्मृति-पत्र (NewsLetter) ‘धृति’ का विमोचन किया गया तथा पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा प्रदेश सरकार की महिलाओं की सुरक्षा एवं विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्धता दर्शाते हुये अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन एन. पद्मजा एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों से प्रकाशित की जा रही ‘धृति’ मासिक स्मृति-पत्र (NewsLetter) के प्रथम प्रकाशन हेतु शुभकामनायें दी गयीं।
उक्त मासिक स्मृति-पत्र (NewsLetter) में माह में महिला व बाल सुरक्षा के विषय में की जाने वाली समस्त गतिविधियों जैसे :-
• अन्य संगठनों, संस्थानों व इकाईयों के समन्वय से लागू की जाने वाली कार्ययोजनाओ व विभिन्न प्रशिक्षण कार्यशालाओं ।
• महिला व बाल अपराधों पर नियंत्रण हेतु किये जाने वाले संस्थागत प्रयास ।
• लैंगिक हिंसा की घटनाओं के नियंत्रण हेतु अभिनव तकनीकी प्रयोग।
• महिला व बाल अपराधों से जुड़े विशेष अभियान।
• लैंगिक हिंसा के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान, आदि विषयों पर संक्षिप्त विवरण अभिलिखित किया जायेगा।
माह के प्रथम सप्ताह में गत माह की गतिविधियों का स्मृति-पत्र प्रकाशित किया जायेगा जिसे महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की आधिकारिक वेब साईट पर प्रकाशित करते हुए समस्त पुलिस ईकाइयों को ई-मेल पर उपलब्ध कराया जायेगा।इस अवसर पर एन. पद्मजा अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ०प्र० विजय त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक एवं विनोद यादव पुलिस उपाधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *