पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार ने नये आपराधिक कानून विषय पर आयोजित कार्यशाला का किया उद्घाटन

पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार ने नये आपराधिक कानून विषय पर आयोजित कार्यशाला का किया उद्घाटन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा आज दिनांकः 06.03. 2024 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में तीनों नये आपराधिक कानूनों यथा भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के सम्बन्ध में प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, विधिवेत्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों के साथ आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।

उक्त एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा हाईब्रिड मोड (आफ लाइन / ऑन लाइन) में आयोजित किया गया, जिसमें लखनऊ की अजनपदीय इकाईयों में तैनात आई०पी०एस० अधिकारियों द्वारा आफलाइन एवं प्रदेश के कमिश्नरेट/जनपद / इकाई में तैनात आई०पी०एस० अधिकारियों द्वारा ऑन लाइन प्रतिभाग किया गया।

कार्यशाला में भारतीय न्याय संहिता-2023 के सम्बन्ध में प्रोफेसर डॉ० कुमार असकन्द पाण्डेय डॉ० राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ, प्रोफेसर बी०बी० पाण्डेय रिटायर्ड डीन विधि शास्त्र दिल्ली विश्वविद्यालय, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के सम्बन्ध में प्रोफेसर डॉ० जे०पी०यादव Amity विश्वविद्यालय लखनऊ, प्रोफेसर डॉ० राजीव कुमार Amity विश्वविद्यालय लखनऊ, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के सम्बन्ध में प्रोफेसर डॉ० अनुराग श्रीवास्तव लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा नये कानून की विशेषताओं एवं उनमें उल्लिखित प्राविधानो एवं आशीष गुप्ता पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रन्थ उ०प्र० द्वारा नये आपराधिक विधि के कियान्वयन के रोडमैप के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इस अवसर पर श्रीमती तिलोत्तमा वर्मा पुलिस महानिदेशक एवं सुनील कुमार गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय उ०प्र० सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *