
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आर्य समाज हजरतगंज के केंद्रीय कार्यालय लखनऊ में प्रदेश स्तरीय शराबबंदी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के कानपुर हाथरस इटावा फर्रुखाबाद बाराबंकी मेरठ आगरा लखनऊ बरेली उन्नाव कन्नौज तमाम जिलों के पदाधिकारी और उत्तराखंड के प्रभारी समेत तमाम जिलों के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आर्य समाज के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा जी ने सभी कार्यकर्ताओं को शराब से संबंधित बुराइयों और शराबबंदी क्यों जरूरी है जनता को बताने का अध्यक्ष शराबबंदी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से आए हुए स्वामी संतोषनंद जी ने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बातें करने से काम नहीं चलेगा शराबबंदी को एक जनांदोलन का रूप देना पड़ेगा और सबको मिल जिम्मेदारियों तय करनी पड़ेंगे कार्यक्रम के संयोजक मुर्तुजा अली और सुल्तान सिंह जी ने अपने संबोधन में देशभर मैं शराबबंदी के लिए काम करने वाले संगठनों को जोड़कर एक राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठन बनाया जाए और शराबबंदी को एक जन आंदोलन का रूप दिया जाए।

