पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न
गोरखपुर ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
बड़हलगंज पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएशन की तहसील-इकाई गोला की मासिक बैठक चिल्लूपार क्षेत्र के ग्राम महुआपार स्थित न्यू सेंट्रल एकेडमी में तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएशन के जिला महामंत्री जे.पी. कुशवाहा ने कहा कि नवीन वर्ष में पुराने सदस्यों के साथ साथ नये लोगों को जोड़ना हम सब का कर्तव्य है और बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। वही तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएशन के किसी भी सदस्य का यदि किसी भी तरह का शोषण होता है तो संगठन हर तरह से सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस दौरान सर्वेश कुमार दुबे, सरफराज अहमद, विनय कुमार गुप्ता, उमेश यादव, वसंत यादव, राजेश पाण्डेय, आशुतोष चौधरी, तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रशांत तिवारी, दिवाकर राय मंत्री गोला एवं राजीव जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *