पूर्व मंत्री के निधन पर गिरीश चंद यादव ने जताया शोक

 

जौनपुर।
प्रदेश के आवास व शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक जताया है श्री यादव ने बुधवार को अपनी शोक संवेदना में कहा कि ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी सादगी के मूर्ति थे। वह 1974 में जौनपुर सदर विधानसभा से विधायक और 1988 में विधान परिषद सदस्य रहे हैं। वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहें। सरल स्वभाव , ईमादार व्यक्तित्व के धनी ओमप्रकाश श्रीवास्तव जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। उनके निधन से जनपद में अपूरणीय क्षति पहुंची है। जिसकी भरपाई सम्भव नही है, ईश्वर बाबू जी की पुनीत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *