पेट्रोलियम की दुकान में लगी भीषण आग

गोरखपुर खजनी डी के यू हिन्दी दैनिक रवि कुमार: गगहा कस्बे में बस स्टैंड के पूरब राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर स्थित एक पेट्रोलियम की दुकान में बुधवार दोपहर को भीषण आग लग गई। सूत्रों के अनुसार शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में रखे प्लास्टिक की कैन व ड्रमों में भरे ईंधन ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। दूर से धुएं का गुब्बार दिखने लगा। पेट्रोलियम की दुकान लाइसेंसी बताई जा रही है। मौके पर क्षेत्राधिकारी श्यामदेव बिंद गगहा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों एवं फोरलेन निर्माण में लगे मजदूरों के सहयोग से घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग काबू में हो जाने के बाद दो दमकल गाड़ी लेट लतीफ मौके पर पहुंची।

कोई जनहानि का समाचार नहीं है। लेकिन इस दुकान के अगल बगल के एक मकान और एक दुकान में लाखों के सामान जल-पिघल कर राख हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *