पैका लिमिटेड द्वारा हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन

पैका लिमिटेड द्वारा हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन
— पैका टीम सदस्यों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार की सुविधा।
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए पैका लिमिटेड, दर्शननगर, अयोध्या द्वारा दिनांक 12 जून 2025 (बुधवार) को दोपहर 12:00 बजे से अपने पैका सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए एक विशाल हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
इस शिविर का आयोजन Sona Shah Heart Foundation, चित्रकूट (मध्य प्रदेश) के सौजन्य से किया गया। शिविर का संचालन अमेरिका के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश साह (MD, Ph.D., FACC) एवं फाउंडेशन की संस्थापक सुश्री सोना शाह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
शिविर में नि:शुल्क हृदय रोग जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, तथा प्राथमिक उपचार सेवाएं प्रदान की गईं। इस शिविर का लाभ बड़ी संख्या में पैका सदस्यों एवं उनके परिजनों ने उठाया। यह आयोजन हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री चक्रपाणि त्रिपाठी ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया और इस कार्य के पहल की सराहना की।
इस अवसर पर पैका लिमिटेड के सेकेट्री एवं लीगल हेड सचिन श्रीवास्तव, लोकल लाइजन लीड अश्वनी मिश्रा, लोकल लायजन हेड शैलेन्द्र प्रताप सिंह तथा मानव समाज कल्याण अधिकारी पवन यादव सहित अन्य पैका टीम सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *