ट्रैक्टर और कार में जोरदार टक्कर

पोता के उपचार कराने जा रहे थे दादा, दादा व दादी गंभीर रूप से घायल
जौनपुर शाहगंज
पत्रकार धनंजय विश्वकर्मा
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में रात्रि 10:30 बजे ट्रैक्टर और कार में जोरदार टक्कर हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतना जोरदार था कि सोए हुए बाजार के व्यवसाई उठकर बाहर आ गए देखा कि कुछ लोग रोड के किनारे तड़प रहे फिर तुरंत उन्होंने सहयोग प्रदान किया। वही ट्रैक्टर चालक अच्छे लाल यादव निवासी गंभीरा बाजार, टक्कर से ट्राली का पहिया, ट्राली से अलग हो गया ट्रैक्टर चालक छबीलेपुर बाजार से अपने घर गभीरन जा रहा था। और रास्ते मे सत्य प्रकाश सिंह फोर्डइकों कार चालक ने राम शिरोमणि शर्मा के पोते को उपचार के लिए अपनी गाड़ी से जौनपुर निजी चिकित्सालय जा रहे थे। टक्कर से कार में बैठें राम शिरोमणि शर्मा का परिवार काफी गंभीर रूप से घायल हो गए,और उनकी पत्नी याचिका देवी के दाहिने आंखों पर गम्भीर चोट लग गया बता देगी राम शिरोमणि शर्मा खुटहन थाना क्षेत्र के गायत्री नगर के दसगरपारा निवासी हैं राम शिरोमणि शर्मा ने अपने पोते अथर्व 6 माह को को उपचार कराने हेतु पत्नी याचिका व बहू अनीता देवी को साथ में लेकर डॉक्टर विनोद सिंह के यहां उपचार कराने के लिए जा रहे थे। रास्ते में खुटहन-जौनपुर के बीच में मल्हनी बाजार में यूनियन बैंक के सामने ट्रैक्टर से टक्कर हो गया स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को उपचार हेतु दूसरे वाहन से अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्टर और कार की टक्कर से यूनियन बैंक के सामने बिजली का पोल टूटने से बाजार वासियों के घर में अंधेरा छा गया।

