ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
जौनपुर डायट प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर मे संपन्न जनपद स्तरीय spell beeप्रतियोगिता के अंतर्गत हिंदी भाषा में श्रुतलेख प्रतियोगिता तथा अंग्रेजी भाषा में complete the spellingप्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।जिसमें प्राथमिक स्तर के प्रथम स्थान पर आयुष कुमार राव ,प्राथमिक विद्यालय गूलरा केराकत, द्वितीय स्थान पर श्वेता प्राथमिक विद्यालय कुकूहा द्वितीय करंजाकला ,तृतीय स्थान पर प्रीती मौर्या प्राथमिक विद्यालय बाकराबाद सिरकोनी,उच्च प्राथमिक स्तर के प्रथम स्थान पर साहिल यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर डेडारपुर रामनगर ,द्वितीय स्थान पर आन्या मिश्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय नाभिपुर बदलापुर ,तृतीय स्थान पर अर्पिता पटेल उच्च प्राथमिक विद्यालय इमामशाहपुर मडियाहू एवं कंपोजिट विद्यालय के प्राथमिक स्तर के प्रथम स्थान पर साहिल यादव कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद सिकरारा, द्वितीय स्थान पर अंकित यादव कंपोजिट विद्यालय रानी पट्टी मड़ियाहूं ,तृतीय स्थान पर आदर्श कंपोजिट विद्यालय त्रिलोचन बड़ागांव जलालपुर तथा कंपोजिट विद्यालय के उच्च प्राथमिक स्तर के प्रथम स्थान पर शगुन यादव कंपोजिट विद्यालय मयंदीपुर बक्सा ,द्वितीय स्थान पर रजनीश यादव कंपोजिट विद्यालय गोबरा केराकत, तृतीय स्थान पर आदित्य कुमार कंपोजिट विद्यालय रामपुर खुर्द मछली शहर को डायट प्राचार्य डॉ विनोद कुमार शर्मा जी द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया l इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्र नाथ ,प्रवक्ता डॉक्टर शैलेश कुमार ,मंजू लता यादव , वरुण कुमार यादव,कनिष्ठ सहायक अखिलेश यादव तथा पुरस्कृत़ विद्यार्थियों के अभिभावक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक/अध्यापक आदि उपस्थित रहे l

