प्रथम खेलो इण्डिया ट्राईबल गेम्स-2026 का आयोजन

प्रथम खेलो इण्डिया ट्राईबल गेम्स-2026 का आयोजन

क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरूष/महिला खिलाड़ियों के लिए खेलो इण्डिया योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर आया है। यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से की गयी है, चयन/ट्रायल्स का आयोजन ओपन आयु वर्ग में किया जायेगा।
उक्त चयन/ट्रायल्स में खिलाड़ी अपने स्वयं के व्यय पर भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों को एनएसआरएस पोर्टल पर पंजीकरण 13 जनवरी, 2026 तक तीरन्दाजी, एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन एवं कुश्ती में कराकर ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकते हैं। आवेदन एवं ट्रायल्स के लिए किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। ट्रायल्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रही प्रथम खेलो इण्डिया ट्राईबल गेम्स-2026 में खेलने का सुअवसर प्राप्त होगा। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी ’अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र पर निवास प्रमाण पत्र’ होना अनिवार्य है। सभी खेलो का प्रदेश स्तरीय चयन/परीक्षण दिनांक 13 जनवरी, 2026 को प्रातः 10.00 बजे होगा। हॉकी, फुटबाल का प्रदेश स्तरीय चयन/परीक्षण डॉ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी एवं तैराकी, भारोत्तोलन का चयन/परीक्षण डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी तथा एथलेटिक्स, कुश्ती का चयन/परीक्षण स्पोर्ट्स स्टेडियम, जसोवर पहाड़ी, मिर्जापुर तथा तीरन्दाजी का चयन/परीक्षण स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरां, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *