ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सपा नेता अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि 295 मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी श्रीमती नन्दिता शुक्ला के सुपुत्र राहुल शुक्ला जी के साथ विभिन्न ग्राम सभाओं में जनसम्पर्क किया समाजवादी पार्टी के पक्ष में भारी उत्साह व व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। मेहनौन के साथ ही मण्डल की सभी सीटों पर सपा भारी बहुमत से जीत रही है।
किसानों, युवा बेरोजगारो,महिलाओं, पिछड़ों, दलितों, मन्दी की मार झेल रहे व्यापारियों व भेदभाव के पीड़ितो का इन्कलाब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करके रहेगा। अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय।

