जौनपुर 11 अक्टूबर, 2025 (सू0वि0)- मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा पूसा, नई दिल्ली में देश के चिन्हित 100 आकांक्षात्मक कृषि जनपदों हेतु प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के उद्घाटन एवं राष्ट्रीय गोकुल मिशन अन्तर्गत अन्य कार्यक्रमों के साथ मैत्री प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्रीजी द्वारा प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के उद्घाटन के सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ०प्र० श्री गिरीश चन्द्र यादव जी, की गरिमामयी उपस्थिति में जिलाध्यक्ष द्वय पुष्पराज सिंह, डा० अजय सिंह, जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र, सहित अन्य के द्वारा देखा गया तथा मा0 प्रधानमंत्रीजी के उद्बोधन को सुना गया।
राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत उ०प्र० पशुधन विकास परिषद लखनऊ के द्वारा चयनित उत्कृष्ट 11 पशु मैत्री को मा0 राज्यमंत्रीजी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
इस दौरान मा0 राज्यमंत्री जी ने कहा कि यह योजना कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही राष्ट्रीय गोकुल मिशन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ ही गोवंश के संरक्षण और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन धनन्ज्य सिंह, परियोजना निदेशक के के पाण्डेय, प्रभारी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० निशा वर्मा, पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह सहित पशुपालन विभाग एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पशुमैत्री एवं किसान उपस्थित रहें।

