प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ हरिंग्टनगंज एवं  सोहावल ब्लॉक कमेटी का हुआ गठन

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले बीडीसी सदस्यों की बैठक मंगलवार को हरिगटन गंज विकासखंड मुख्यालय एवं सोहावल विकासखंड मुख्यालय पर संपन्न हुई।इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे ने किया। क्षेत्र पंचायत  ब्लॉक कमेटी के गठन को लेकर कई बार गहमागहमी भी दिखाई दी। लेकिन बाद में सर्व सहमति के बाद  बीडीसी संघ ब्लॉक अध्यक्ष हैरिंग्टनगंज के पद पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। हरिगटन गंज विकासखंड में विकास सिंह को अध्यक्ष एवं रमेश चौहान को सर्वसम्मति से ब्लॉक उपाध्यक्ष चुन लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष अनूप पांडये ने बताया कि  बैठक में ब्लॉक प्रभारी ईद मोहम्मद , ब्लॉक संयोजक क्रांति मिश्रा , ब्लॉक सचिव सुनील कुमार शर्मा, महासचिव निर्मला देवी, ब्लॉक महामंत्री शिव कुमार मिश्रा, ब्लॉकमंत्री दुर्गा प्रसाद , ब्लॉक संगठन मंत्री धर्मचंद चौरसिया, ब्लॉक प्रचार मंत्री संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव बद्री प्रसाद शर्मा ने कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए एकजुटता जरूरी है। सभी को एकजुट होकर संगठन के सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाना चाहिए। जिससे अपने हक की लड़ाई लड़ा जा सके। जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय द्वारा नवगठित ब्लाक कमेटी को बधाई देते हुए बीडीसी सदस्यों को हक दिलाने के लिए सामूहिक रूप से आंदोलन चलाने की बात कही। बैठक में कहा गया कि बीडीसी सदस्य उपेक्षा का शिकार है। पंचायत राज व्यवस्था में इन्हें भी विकास निधि, मानदेय और उनका हक मिलना चाहिए। बैठक में बताया गया की मांग को लेकर 6 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जबकि सोहावल विकासखंड मुख्यालय पर संपन्न हुई। यहां बैठक का संचालन सुभेन्द्र प्रताप सिंह बाबुुुल ने किया। बैठक में सर्व सहमति के बाद  बीडीसी संघ ब्लॉक अध्यक्ष सोहावल के पदाधिकारियोंं का निर्विरोध चयन किया गया।  सोहावल विकासखंड में अंगद सिंह को अध्यक्ष एवं मोहम्मद मुकीम को सर्वसम्मति से ब्लॉक उपाध्यक्ष चुन लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष अनूप पांडये ने बताया कि  बैठक में ब्लॉक प्रभारी बलवंत जयसवाल , ब्लॉक संयोजक सचिन वर्मा, ब्लॉक सचिव रिजवान अहमद, महासचिव सुरेश कुमार ब्लॉक महामंत्री रेनू देवी, ब्लॉक मंत्री आर एस यादव , ब्लॉक संगठन मंत्री मोहम्मद शरीफ ब्लॉक प्रचार मंत्री, ब्लॉक प्रचार मंत्री जान मोहम्मद ब्लॉक सोशल मीडिया विनोद कुमार ब्लॉक मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रावत ब्लॉक सह मीडिया प्रभारी संदीप कुमार ब्लॉक संरक्षक अरुण यादव सहित अन्य पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।  बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों द्वारा संगठन को मजबूत बनाने की बात कही गई और कहा गयाा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा आयोजित की गई। बैठक केे दौरान उस समय अजीब स्थिति पैैदा हो गई जब बीडीसी सदस्यों केेेे बैठने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर कमरा नहीं खोला गया। जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा गहरा आक्रोश व्यक्त करते जमकर हंगामा किया गया। ब्लाक प्रमुख के रवैया और कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताई गई ।सूचना मिलने के बाद  स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची तथा समझा-बुझाकर बीडीसी सदस्यों के गुस्से को शांत किया। उसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा ब्लॉक मुख्यालय के परिसर में जमीन पर ही बैठ कर बैठक की गई तथा ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। मामले को लेकर मामले को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों में गहरा असंतोष दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *