
देश की उपासना न्यूज़
पाली-(हरदोई)
पत्रकार जनार्दन श्रीवास्तव
हरदोई जनपद के पाली थाने के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह का स्थानांतरण कछौना थाने में हो जाने के बाद उनके स्थान पर कछौना थाने से इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का स्थानांतरण कर एसपी राजेश द्विवेदी ने उन्हें पाली थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने गुरुवार को देर शाम को नौ निरीक्षक और सात उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। कछौना थाने से स्थानांतरित होकर आये इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को थाने पहुंचकर अपना कार्य भार ग्रहण किया। जानकारी के मुताबिक पाली थाने के नये प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह बेहद तेजतर्रार और अपने कार्य के प्रति ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह की गिनती बेहतरीन अधिकारियों में की जाती है और वह हमेशा अपने काम को बिना किसी दबाव के पूरा करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि पाली थाने के नवागत इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के सामने पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिये राजनीतिक हस्तक्षेप से निपटने की चुनौती होगी। फिलहाल पाली थाने की जिम्मेदारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह शनिवार की शाम को पाली थाने पहुंच गये और कार्यभार ग्रहण किया।

